फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गर्मी में प्रयागराज से मुंबई का सफर होगा आसान, जंक्शन से चलेगी स्पेशल

Fri, 06 Feb 2026 04:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने मुंबई का सफर आसान करने के लिए प्रयागराज से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हर सोमवार को सुपरफास्ट श्रेणी की स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से और मंगलवार को लोकमान्य तिलक से संचालित होगी।
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में रेलवे ने मुंबई का सफर आसान करने के लिए प्रयागराज से स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हर सोमवार को सुपरफास्ट श्रेणी की स्पेशल ट्रेन प्रयागराज जंक्शन से और मंगलवार को लोकमान्य तिलक से संचालित होगी। 21 घंटे से कम समय में स्पेशल ट्रेन लोकमान्य तिलक का सफर पूरा कर लेगी। प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी संख्या (04101) की रवानगी शाम छह बजे होगी। मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण रुकते हुए अगली दोपहर 2:55 बजे ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वापसी में लोकमान्य तिलक से 04102 शाम 4:55 बजे रवाना होगी। अगली शाम 5:00 बजे इसका आगमन प्रयागराज जंक्शन पर होगा। ट्रेन जाने में 20.55 घंटे एवं वापस आने में 24.05 घंटे का समय ले रही है। इस वजह से इसके वापसी में लगने वाले समय पर सवाल भी खड़े हो गए हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 24 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के नौ, सामान्य श्रेणी के आठ, एसी थ्री के तीन, एसएलआर श्रेणी के दो एवं एसी टू का एक कोच रहेगा। 16 फरवरी से 13 जुलाई तक ट्रेन प्रयागराज से एवं 17 फरवरी से 14 जुलाई तक ट्रेन का संचालन लोकमान्य तिलक से होगा। 

विज्ञापन

सूबेदारगंज से चरलापल्ली के लिए चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के निकट चरलापल्ली के लिए सूबेदारगंज से सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलेगी। सूबेदारगंज से स्पेशल ट्रेन का संचालन 26 फरवरी और पांच मार्च को होगा। इसी तरह चरलापल्ली से इसकी रवानगी 28 फरवरी और सात मार्च को होगी।

सूबेदारगंज से गाड़ी (04121) की रवानगी बृहस्पतिवार दोपहर 3:50 बजे होगी, जो फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी के रास्ते अगली रात 8:00 बजे चरलापल्ली पहुंचेगी। वहीं, चरलापल्ली से (04122) की रवानगी शनिवार सुबह 4:30 बजे होगी। ट्रेन अगली सुबह 10:00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी।

वहीं कानपुर से लोकमान्य तिलक के बीच प्रयागराज जंक्शन के रास्ते एक और स्पेशल ट्रेन चलेगी। कानपुर से (04151) की रवानगी छह मार्च से 27 मार्च तक हर शुक्रवार दोपहर एक बजे होगी। सिराथू, भरवारी रुकते हुए इसका आगमन शाम 4:40-4:45 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगली दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। लोकमान्य तिलक से (04152) की रवानगी प्रत्येक शनिवार सात से 28 मार्च तक शाम 5:15 बजे होगी जो अगली दोपहर 12:40-12:45 बजे प्रयागराज एवं दोपहर 3:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें