फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्ती में दगा: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 03 Jul 2021 12:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैंट व कर्नलगंज में रहने वाली दो युवतियों को दोस्ती में दगा मिला। एक मामले में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाला दोस्त बाद में अपनी बात से मुकर गया और धमकी दी। दूसरे मामले में अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ की गई। पु़लिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


कैंट में रहकर तैयारी करने वाली छात्रा मूल रूप से हमीरपुर की रहने वाली है।  उसने बताया कि पांच वर्ष पहले वह पीसीएस की तैयारी के दौरान कोचिंग में उसकी मुलाकात लखीमपुर खीरी निवासी अनल श्रीवास्तव से हुई। आरोप है कि अनल के कहने पर ही उसने कैंट में किराये पर कमरा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। लेकिन बाद में मुकर गया।

दो दिन पहले वह उसके पास गई तो गालीगलौज करते हुए धमकाया।  दूसरा मामला कर्नलगंज का है। मम्फोर्डगंज निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि सिलाई सीखने जाने के दौरान बुटिक में उसकी मुलाकात बादल खान से हुई। जो नंबर लेकर उससे बात करने लगा। धोखे से फोटो भी खींच ली और अब बार-बार बात करने को मजबूर करता है। राह चलते छेड़छाड़ और विरोध पर तेजाब फेंकने की धमकी देता है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें