फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लड़की बनकर जाल में फंसाया, शक होने पर बुलाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
करेली थाना क्षेत्र में एक युुवक ने इंस्टाग्राम पर लड़की की फर्जी आईडी बनाकर युवक से बातचीत करने लगा। शक होने पर पीड़ित को बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। करेली पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है।
करेली थाना क्षेत्र निवासी युवक ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद मीजान खान ने लड़की के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उससे संपर्क किया और फोटो भेजने के लिए दबाव बनाने लगा। इस पर युवक को शक हो गया। तब मीजान ने युवक को करेली जागृति पार्क के पास बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 21 अप्रैल को जब वह पहुंचा तो वह अपने साथियों के साथ वहां पहले से मौजूद था। उसने हाथ में लोहे का रिस्ट पहनकर उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसका सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसके अन्य साथियों ने लाठी और हॉकी से उस पर हमला किया। इससे युवक खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इलाज के बाद सोमवार को युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें