क्षेत्र के बांकाजलालपुर में बच्चे क जन्म लेने पर नेग लेने पहुंचे किन्नरों ने जमकर बवाल किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझौता कराया।
मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम बांकाजलापुर में सौरभ कुमार के घर बच्चे का जन्म हुआ। रविवार सुबह किन्नरों का समूह नेक में 21 हजार रुपये लेने पहुंच गया। जिसे देने में घरवालों ने असमर्थता जाहिर तो किन्नरों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले आई। घंटों की मशक्कत के बाद समझौता हुआ।
किन्नर गुरु मुस्कान ने बताया कि कुछ गलत फहमियां हो गई थीं। इसे दूर कर लिया गया है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है।