फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दो गांवों में ट्रांसफार्मर जले, घरों की बत्ती गुल

Fri, 24 Jul 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लेड़ियारी के नीबी मरहला का महीनों से जला ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
नीबी मरहला और कैथवल बहरैचा गांवों में 63 केवीए के ट्रांसफार्मर जल गए हैं। इससे उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों को मोबाइल फोन चार्जिंग, कूलर-पंखे बंद होने और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने से परेशानी हो रही है। उन्होंने बिजली विभाग को सूचना दी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीण तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग कर रहे हैं। देवदत्त भुर्तिया ने चौराहे के लिए एक ट्रांसफार्मर की मांग की है। बिजली विभाग के जेई त्रिलोकी नाथ गौड़ ने बताया कि उनकी आईडी अप्रूवल न होने और एसडीओ के ट्रांसफर के कारण विलंब हुआ है। आईडी अप्रूवल होते ही ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें