फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गांव में बदला ट्रांसफाॅर्मर, ग्रामीणों को मिली राहत

Wed, 27 May 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर में अमर उजाला अखबार में प्रकाशित खबर का कतरन।
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच पिछले 15 दिनों से बिजली संकट झेल रहे पूरेभुलई गांव के ग्रामीणों को अब राहत मिल गई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया और गांव में फूंका ट्रांसफाॅर्मर बदलकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

आंधी-तूफान के दौरान ट्रांसफाॅर्मर खराब होने से 25 से अधिक घरों की बिजली ठप हो गई थी। ग्रामीण लगातार शिकायत कर रहे थे लेकिन विभागीय स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही थी। सोमवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की थी। मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग ने नया ट्रांसफाॅर्मर लगवाया, जिससे गांव में बिजली बहाल हो गई। बिजली आने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें