फोटो कैप्शन - घटना स्थल पर पड़ा मिला ट्रांसफार्मर का खाली ढांचा।
- फोटो : Samvad
क्षेत्र के डाडो रोकड़ी गांव में स्थित एक ईंट-भट्ठा से बीती रात अज्ञात चोर 10 केवी का बिजली ट्रांसफार्मर चोरी कर ले गए। चोर ट्रांसफार्मर से तांबा, मेटल और तेल निकालकर खाली ढांचा मौके पर ही छोड़ गए।
पीड़ित ईंट-भट्ठा संचालक पंकज कुमार पटेल ने बताया कि भट्ठा परिसर में 10 केवी का ट्रांसफार्मर कनेक्शन नियमित रूप से संचालित था। सोमवार-मंगलवार की रात करीब 12 से 3 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर का सामान चोरी कर लिया। सुबह जानकारी होने पर मामले की तहरीर करछना थाने में दी गई है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।