फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ट्रांसफार्मर खराब, मीरापुर में 13 घंटे बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज बारिश और बिजली गिरने के कारण सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कल्याणी उपकेंद्र के अंतर्गत मीरापुर ललितादेवी क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब छह बजे बिजली गुल हो गई। शाम करीब सात बजे ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

जेई लवकुश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे बारिश और बिजली गिरने के कारण ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। बारिश बंद होने के बाद मरम्मत शुरू की गई। शाम को ट्रॉली ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू की गई।

स्थानीय निवासी पीसी वर्मा ने बताया कि बिजली न रहने से सुबह और शाम समय पानी की किल्लत हुई। ललितादेवी मंदिर के अध्यक्ष हरिमोहन ने बताया कि शाम करीब सात बजे बिजली आई।
विज्ञापन

बमरौली उपकेंद्र में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सीटी फुंक जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल की गई। एसडीओ बीरेंद्र सिंह ने बताया कि पावर हाउस के अंदर सीटी फुंक गई थी। मरम्मत के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

एसपीएस फीडर के केबल को नए खंभे पर शिफ्ट करने और बेनीगंज फीडर के ट्रांसफार्मर की साफ-सफाई के लिए भी एक से डेढ़ घंटे तक बिजली काटी गई।
बिजली चोरी की जांच करने गए कर्मचारी को बनाया बंधक
दरियाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी और बिलिंग एक्सेप्शन की जांच करने पहुंची विभाग की टीम के साथ अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और विभागीय कर्मचारी को बंधक बनाने का आरोप लगा है।
आरोप है कि जांच के दौरान कर्मचारी का फोन और सरकारी पत्रावली छीन ली गई व फोन में मौजूद विभागीय रिकॉर्ड और बिजली चोरी से संबंधित वीडियो को जबरन डिलीट किए गए।
सोमवार को उपखंड अधिकारी कल्याणी देवी के नेतृत्व में अवर अभियंता लवकुश कुमार बिंद स्टाफ के साथ दरियाबाद क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने व बिलिंग एक्सेप्शन की जांच कर रहे थे।
दोपहर करीब 1:08 बजे टीम विद्युत चोरी के संदेह में एक उपभोक्ता के घर जांच करने पहुंची। इसी दौरान विभागीय कर्मचारी को बंधक बनाया गया। विभागीय कर्मचारी के अनुसार, बंधक ने किसी तरह वहां से निकलकर अपनी जान बचाई।
घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। अवर अभियंता लवकुश कुमार बिंद ने बताया कि आरोपी इश्तियाक अहमद खान के खिलाफ अतरसुइया थाना प्रभारी को शिकायती पत्र दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें