लेखपाल के चार्ज न सौंपने से मऊआइमा और सुल्तानपुर खास में राजस्व कार्य ठप हैं। ग्रामीण आय, जाति, निवास और वरासत प्रमाण पत्रों के लिए परेशान हैं। एसडीएम सोरांव ने आठ सितंबर को 10 लेखपालों का तबादला किया था, जिसमें शारदा प्रसाद का तबादला भदरी हुआ। लेखपाल प्रेमचंद्र पटेल को मऊआइमा और सुल्तानपुर खास का अतिरिक्त प्रभार मिला। ग्रामीणों का आरोप है कि शारदा प्रसाद ने नए लेखपाल को चार्ज नहीं सौंपा। छात्र 10 दिन से रिपोर्ट के लिए भटक रहे हैं। शारदा प्रसाद का कहना है कि वह अधिकारियों के मौखिक आदेश पर रुके हैं। प्रधान चंद्रसेन यादव ने बताया कि विकास कार्य भी रुके हैं। एसडीएम भारती मीणा ने शनिवार तक मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। तहसीलदार बृजेश कुमार ने कानूनगो के माध्यम से रिपोर्ट लगवाने का सुझाव दिया।