फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बड़ोखर पीएचसी में लटका मिला ताला, एसडीएम ने डाॅक्टर को लगाई फटकार

Sat, 19 Sep 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरांव एसडीएम ठाकुर प्रसाद सिंह ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़ोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर ताला लटका मिला। मौके पर केवल चौकीदार मौजूद था। डॉक्टर अथवा अन्य स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज को पत्र भेजने की बात कही है। एसडीएम के अनुसार, डॉक्टर की अनुपस्थिति को लेकर सीएमओ को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव के अधीक्षक केबी सिंह ने बताया कि डॉक्टर और वार्ड बॉय दोपहर दो बजे तक अस्पताल में मौजूद थे। वे धरना-प्रदर्शन की निगरानी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य टीम लगाने गए थे। लंबे समय से तैनात एक डॉक्टर के स्थानांतरण के बावजूद उन्हें अब तक कार्यमुक्त नहीं किया गया है। इस संबंध में सीएमओ प्रयागराज अरुण कुमार तिवारी से संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें