फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : जिला जज रैंक के नौ न्यायिक अफसरों का स्थानांतरण, महानिबंधक ने जारी की अधिसूचना

Wed, 13 Sep 2023 02:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अधिसूचना के मुताबिक हमीरपुर के जिला जज अनुपम गोयल को मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यनंद उपाध्याय को मेरठ काॅमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया गया है।
विज्ञापन
तबादला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला जज रैंक के नौ जजों का स्थानांतरण किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक हमीरपुर के जिला जज अनुपम गोयल को मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है। जबकि, मुजफ्फरनगर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यनंद उपाध्याय को मेरठ काॅमर्शियल कोर्ट का पीठासीन अधिकारी नियुक्ति किया गया है।

विज्ञापन


इसी तरह चित्रकूट के जिला जज विष्णु कुमार शर्मा को हमीरपुर का जिला जज, औरया मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी विकास कुमार-प्रथम को चित्रकूट के जिला जज, महराजगंज के जिला जज जय प्रकाश तिवारी को कानपुर देहात का जिला जज, रामपुर के जिला जज अचल सचदेव को आजमगढ़ परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश, मेरठ कॉमर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी नीरज कुमार को महराजगंज का जिला जज, रायबरेली परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्य प्रकाश त्रिपाठी को रामपुर का जिला जज, फतेहपुर परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राजेश्वर शुक्ला को गोरखपुर परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें