फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेली में ट्रांसफारमर जला, जंफर टूटने से आपूर्ति लड़खड़ाई

विज्ञापन
transfarmer burnt in kareli, electricity supply stop
विज्ञापन
प्रयागराज। बारिश के दौरान मंगलवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। करेली के बराह मार्केट में चार सौ केवीए क्षमता का ट्रांसफारमर जल गया, जबकि मुट्ठीगंज, फोर्ट रोड और शंकरलाल भार्गव फीडरों पर जंफर जलने और ट्रिपिंग होने से घंटों आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मंगलवार को बारिश की वजह से बिजली इंतजामों पर कई जगह पानी पड़ गया। करेली केबराह मार्केट में 400 केवीए का ट्रांसफारमर जलने से सैकड़ों घरों की बत्ती गुल हो गई। इसी इलाके में सोमवार को भी ट्रांसफारमर जल गया था। इसी तरह अटाला में मिर्जा गालिब का ट्रांसफारमर अभी तक बदला नहीं जा सका। साथ बारिश के दौरान इस इलाके के फीडरों पर बार-बार ट्रिपिंग से बिजली की आवाजाही बनी रही।
रामबाग डिवीजन में साउथ मलाका के अलावा मुट्ठीगंज, गऊघाट, पीली कोठी और फोर्ट रोड के फीडरों पर भी दिन भर ट्रिपिंग होती रही। एक्सईएन आरके वर्मा ने बताया कि ट्रिपिंग के बीच डिवीजन की गैंग लगातार फाल्ट दुरुस्त करती रही। समय से फाल्ट बनने से जनता को बहुत परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। सिविल लाइंस के अशोक नगर, नेवादा और सरोजनी नायडू मार्ग पर भी जंफर जलने से घंटों आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें