फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर बनी राजधानी, रेंग रही प्रयागराज

Wed, 28 Dec 2016 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद जंक्‍शन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कोहरे के कहर से ट्रेनों का संचालन इतना ज्यादा प्रभावित है कि राजधानी और वीआईपी ट्रेनों में शुमार प्रयागराज एक्सप्रेस इससे उबर नहीं पा रहीं। पटना-नई दिल्ली और नई दिल्ली-पटना राजधानी एक्सप्रेस 11 से 16 घंटे तक देरी से चल रही है तो प्रयागराज एक्सप्रेस मंगलवार को करीब पांच घंटे की देरी से इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। अन्य महत्वपूर्ण ट्रेनों का भी यही हाल है। देरी से आने के कारण इलाहाबाद-मथुरा जयपुर एक्सप्रेस को रात 11.30 के बजाए देर रात 2.30 बजे रवाना करने की तैयारी की गई।
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण उसमें सफर कर रहे और जंक्शन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्री परेशान हैं। रेलवे हर बार ठंड शुरू होने के पहले दावा करता है कि कोहरे में ट्रेनों का संचालन ज्यादा प्रभावित नहीं होगा लेकिन जबरदस्त कोहरा पड़ने के बाद इन दावों की हवा भी निकल जाती है। शुरूआत में कुछ दिन जबरदस्त कोहरा पड़ने के कारण ट्रेनों का संचालन काफी अधिक प्रभावित हुआ लेकिन बीच में करीब सप्ताह भर कोहरा गायब रहा पर ट्रेनों संचालन पटरी पर नहीं लौटा। अब फिर से घनघोर कोहरा पड़ने के कारण ट्रेनें पटरियों पर रेंग रही हैं।

ट्रेनों की लेटलतीफी
इलाहाबाद-मथुरा जयपुर एक्सप्रेस    15 घंटे
पटना-नई दिल्ली राजधानी           11 घंटे
नई दिल्ली-पटना राजधानी           16 घंटे
महानंदा डाउन                         8 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस डाउन                  16 घंटे
पूर्वा एक्सप्रेस अप                    14 घंटे
हरिद्वार एक्सप्रेस                      10 घंटे 15 मिनट
सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस           8 घंटे
मगध एक्सप्रेस                        13 घंटे
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस      14 घंटे
कालका मेल डाउन                     7 घंटे

आज आई कल वाली महाबोधी
नई दिल्ली से गया के बीच चलने वाली डाउन महाबोधी एक्सप्रेस ट्रेन ने लेटलतीफी का रिकार्ड बना दिया। सोमवार को आने वाली यह ट्रेन 21 घंटे की देरी से मंगलवार को इलाहाबाद जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन में दिल्ली से कुछ यात्री इलाहाबाद के लिए भी सवार हुए थे। जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद उससे बाहर निकले यात्रियों के चेहरों पर इसकी लेटलतीफी का असर और थकान साफ नजर आई।
विज्ञापन


ट्रेनें निरस्त होने से परेशान हुए यात्री
कोहरे के कारण मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त रहीं। इन ट्रेनों के जंक्शन न पहुंचने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। नार्थईस्ट अप एवं डाउन, महाबोधी डाउन, लिच्छवी अप-डाउन, प्रयाग-कानपुर पैसेंजर अप-डाउन, बरेली-प्रयाग पैसेंजर, इलाहाबाद सिटी-मडुआडीह अप-डाउन, इलाहाबाद-मुगलसराय मैमू ट्रेनें मंगलवार को नहीं आईं।

आज नहीं आएंगी कई ट्रेनें
कोहरे के कारण बुधवार को भी कई ट्रेनें जंक्शन नहीं पहुंचेगी। अप तूफान एक्सप्रेस, अप-डाउन हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस, लिच्छवी एवं नार्थ ईस्ट अप एवं डाउन ट्रेनें नहीं आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें