फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : होली के पहले ट्रेनें फुल, आसमान पर हवाई किराया, अब रोडवेज का ही सहारा

Mon, 10 Mar 2025 05:35 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली के मौके पर हवाई किराया आसमान छू रहा है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू आदि शहरों से आने के लिए विमानन कंपनियां दोगुना किराया वसूल रही हैं। ट्रेनें फुल चल रही हैं। प्राइवेट बस संचालक भी मनमाना किराया ले रहे हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के मौके पर हवाई किराया आसमान छू रहा है। दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू आदि शहरों से आने के लिए विमानन कंपनियां दोगुना किराया वसूल रही हैं। ट्रेनें फुल चल रही हैं। प्राइवेट बस संचालक भी मनमाना किराया ले रहे हैं। ऐसे में रोडवेज की बसें ही अपनों संग होली मनाने का सहारा बनी हैं।

विज्ञापन


नोएडा स्थित एक निजी फर्म में काम करने वाले प्रयागराज के शांतनु शुक्ला ने बताया कि वह तत्काल टिकट का विकल्प देख रहे हैं, लेकिन किसी भी ट्रेन में बर्थ नहीं मिल पा रही है। गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले प्रतीक मालवीय ने बताया कि 10 से 13 तक दिल्ली से प्रयागराज के लिए किसी भी विमान में दस हजार से कम का किराया नहीं है।

अल्लापुर निवासी एसपी श्रीवास्तव ने बताया कि उनका पुत्र नवी मुंबई में जॉब करता है। किसी भी ट्रेन में कंफर्म बर्थ नहीं है। विमान का किराया भी 12 से 15 हजार है। दूसरी ओर, 11 से 13 मार्च के दौरान दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बंगलूरू आदि रूट से आने वालीं तमाम ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। उधर, टैक्सी संचालक भी दिल्ली से प्रयागराज का 20 से 22 हजार रुपये किराया मांग रहे हैं। पुष्पराज पटेल ने बताया कि वह दिल्ली से शेयरिंग टैक्सी से आ रहे हैं। इसमें प्रति व्यक्ति कराया चार हजार रुपये मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस संचालक भी वसूल रहे मनमाना किराया

सामान्य दिनों की अपेक्षा होली पर प्राइवेट बसों का किराया बढ़कर तकरीबन चार गुना तक हो गया है। दिल्ली से प्रयागराज के लिए आम दिनों में स्लीपर बस का किराया एक हजार से 1200- 1400 रुपये के बीच है, वहीं 12 और 13 मार्च के लिए किराया अधिकतम 4800 रुपये पहुंच गया है।

यूपी रोडवेज ने दिल्ली के लिए बढ़ा दीं बसें

दिल्ली से आने वाली भीड़ को देखते हुए यूपी रोडवेज ने बसों की संख्या बढ़ा दी है। पहले रोजाना आधा दर्जन बसों का संचालन होता था, होली को देखते हुए सात बसें बढ़ा दी गईं। अफसरों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर और बसें बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें