फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से 1200 श्रमिकों को लेकर आएगी ट्रेन

विज्ञापन
train will bring 1200 workers from gujarat
विज्ञापन
प्रवासी मजूदरों के आने का क्रम अब तेज होने जा रहा है। गुजरात से 1200 श्रमिक ट्रेन से आएंगे। ट्रेन के मंगलवार रात्रि या बुधवार सुबह आने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासन की ओर से खास तैयारी की गई है। चिकित्सीय परीक्षण के बाद ज्यादातर को होम क्वारंटीन करने की तैयारी है। बड़ी संख्या में श्रमिकों के आगमन को देखते हुए सुविधाओं से युक्त इंटरमीडिएट कालेजाें को आश्रय स्थल के लिए अधिग्रहित किया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों में फंसे मजूदरों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके तहत मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ी में फंसे मजदूर पहले ही आ चुके हैं। यहां से मध्य प्रदेश भेजे भी जा चुके हैं। इसी क्रम में अब गुजरात और महाराष्ट्र से श्रमिकों को ट्रेन से लाया जा रहा है। गुजरात से चलने वाली पहली ट्रेन के यहां मंगलवार की रात में पहुंचने की उम्मीद है। चूंकि महाराष्ट्र और गुजरात दोनों ही राज्य संवेदनशील हैं। ऐसे में हर श्रमिक का चिकित्सीय परीक्षण कराया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ही इन्हें आश्रय स्थलों में रखा जाएगा। सबकुछ ठीक रहने पर 21 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया जाएगा। इस बाबत अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
खास बिंदु
0 ट्रेन से आने वाले दूसरे जनपद के श्रमिकों को जांच के बाद बसों से रवाना किया जाएगा
0 स्थानीय मजदूरों को भी बसों तथा अन्य वाहनों से घरों तक पहुंचाया जाएगा
0 कोरोना के लक्षण मिलने पर मजदूरों को सात दिनों तक आश्रय स्थल में रखा जाएगा
0 होम क्वारंटीन श्रमिकों पर लेखपालों और आशाओं के साथ ग्रामीण भी रखेंगे नजर
हर गांव में दो स्थल भी चिह्नित
बाहर से आने वाले ज्यादातर श्रमिकों को होम क्वारंटीन करने की योजना है। क्वारंटीन के दौरान श्रमिकों को अलग कमरे में रखा जाना है। जिनके पास इसकी सुविधा नहीं है उन्हें आश्रय स्थल में रखा जाएगा। इसके लिए हर गांव में दो-दो स्थल चिह्ति किए गए हैं।
विज्ञापन

यहां से मजदूरों को भेजने के लिए निर्देश का इंतजार
दूसरे राज्यों के यहां फंसे श्रमिकों को भी उनके घर भेजा जाएगा। इसके लिए स्थानीय प्रशासन को शासन के निर्देश का इंतजार है। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन और पुलिस की होगी संयुक्त निगरानी टीम
मंडलायुक्त आर.रमेश की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में लाकडाउन -तीन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में श्रमिकों के आगमन को लेकर भी रणनीति बनी। यह भी निर्णय लिया गया कि जिले से बाहर जाने वाले हर व्यक्ति का चिकित्सीय निरीक्षण किया जाएगा।
मंडलायुक्त ने कहा कि बाहर से श्रमिकों के आने का क्रम शुरू हो गया है। आने वाले दिनों में इसमें वृद्धि की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सभी को उनके घरों या आश्रय स्थल तक भेजा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सांसदों-विधायकों से समन्वय बनाकर काम किया जाए। आईजी केपी सिंह ने कहा कि बाहर से आने वाले लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि उन्हें जेल में नहीं डाला जा रहा। उन्होंने अपील की कि ऐसे लोग खुद ही इसकी सूचना दें। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की निगरानी टीम अलग-अलग काम नहीं करेगी। एसडीएम और सीओ की अगुवाई में संयुक्त रूप से काम करेगी। डीएम ने कहा कि दुकानें खोलने को लेकर निर्देश स्पष्ट हैं। बाजार में दुकानें नहीं खुलेंगी। बाजार से बाहर भी एकल दुकानों को खोलने की अनुमति है। बैठक में लाकडाउन तथा श्रमिकों के आगमन को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन सिंह, अपर मंडलायुक्त प्रशासन भगवान शरण आदि मौजूद रहे।
डीएम ने देखा क्वारंटीन सेंटरों का हाल
डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने सोमवार को गंगा पार में क्वारंटीन सेंटरों और हाट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। क्वारंटीन सेंटर में रहने, खाने आदि की बाबत जानकारी ली। इनमें रखे गए लोगों से भी खाने की गुणवत्ता आदि के बारे में पूछा। सैदाबाद में बनाए गए हाट स्पॉट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान डीएम ने आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र में कोई भी आने-जाने न पाए। पूरे क्षेत्र के सैनिटाइजेशन का निर्देश दिया। डीएम ने फूलपुर, सैदाबाद, हंडिया क्षेत्र में कम्युनिटी किचन का भी निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें