फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मिट्टी धंसने से प्रयागराज-डीडीयू रेलमार्ग की डाउन लाइन पर थमा रेल परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज- पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मार्ग के मिर्जापुर-झिंगुरा रेलखंड के मध्य तीसरी रेल लाइन और ट्रैक सबसाइड से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शाम करीब 6:20 बजे अचानक ट्रैक के पास मिट्टी धंस गई। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने तत्काल एहतियाती कदम उठाए और डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी।
विज्ञापन


हालांकि, अप लाइन पर रेल परिचालन सुचारु रूप से जारी रखा गया है। घटना के तुरंत बाद रेलवे की वरिष्ठ तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गईं और धंसने वाले हिस्से को सुरक्षित कर सुधारात्मक कार्य शुरू कर दिया। इस घटना के कारण दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे प्रयागराज से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनों के रूट बदलने पड़े हैं।
गाड़ी संख्या 12274 हावड़ा दुरंतो, 12398 महाबोधि एक्सप्रेस, 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस और 12947 अजीमाबाद एक्सप्रेस को प्रयागराज जंक्शन से प्रयागराज रामबाग, बनारस, वाराणसी जंक्शन होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते रवाना किया जा रहा है। इसके साथ ही 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस सहित तीन अन्य ट्रेनों को भी इसी वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन ने रूट पर दबाव कम करने के लिए 13 लंबी दूरी की ट्रेनों को कानपुर-लखनऊ मार्ग पर शिफ्ट कर दिया है। गाड़ी संख्या 12878 रांची गरीब रथ, 09427 अजीमाबाद स्पेशल, 04478 आनंद विहार भागलपुर, 04078 दिल्ली दरभंगा, 09725 जयपुर गया स्पेशल, 04088 नई दिल्ली पटना स्पेशल, 12436 जयनगर गरीब रथ, 12394 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस, 03436 मालदा टाउन स्पेशल, 04404 शकूरबस्ती पटना, 22362 राजेंद्र नगर अमृत भारत, 04052 नई दिल्ली हावड़ा स्पेशल और 12260 सियालदह दूरंतो एक्सप्रेस को अब कानपुर सेंट्रल-लखनऊ-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।
वहीं, परिचालन बाधित होने के चलते गाड़ी संख्या 63238 सूबेदारगंज-डीडीयू मेमू को निरस्त करना पड़ा, जो काफी देर तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ही खड़ी रही। प्रयागराज मंडल की जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि रेलवे के मंडलीय नियंत्रण कक्ष से पूरे स्थिति की पल-पल निगरानी की जा रही है। यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए स्टेशन पर लगातार उद्घोषणाएं की जा रही हैं और सहायता काउंटरों को अलर्ट पर रखा गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें