फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलपुर में पटरी से उतरी मैटेरियल ट्रेन, मचा हड़कंप

Mon, 26 Oct 2015 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर (ब्यूरो)। रेलवे स्टेशन फूलपुर में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब स्टेशन के पूर्वी फाटक पर मालगाड़ी का एक वैगन अचानक पटरी से उतर गया। इस घटना से बाजार से इलाहाबाद-जौनपुर राजमार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। फिलहाल रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ। मालगाड़ी तेज रफ्तार में होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


फूलपुर रेलवे स्टेशन के 28-सी पूर्वी फाटक पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे मैटेरियल ट्रेन डीएमटी रेलवे ट्रैक संख्या पांच से दो पर जा रही थी। इसी बीच अचानक एक वैगन ट्राली के चारो पहिए पटरी से उतर गए। ट्रेन की गति अधिक नहीं थी वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। घटना के बाद हुई तेज आवाज सुनकर आस-पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मालगाड़ी के ट्रैक से उतरने की जानकारी जैसे ही रेलवे स्टेशन फूलपुर के अधिकारियों को हुई उनके हाथ पांव फूल गए, अफरातफरी मच गई।

किसी तरह ट्रेन रुकी तो मामले की सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी गई। दुर्घटना राहत गाड़ी शाम करीब चार बजे वहां पहुंची और पटरी से उतरी ट्रेन की बोगी को तीन घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद पटरी पर लाया जा सका। तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली वहीं दोपहर से ठप पड़ा यात्रियों का आवागमन शुरू हो सका। रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। सामान लेकर ट्रेन कल से यहां आई थी। फूलपुर स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि इससे रेल यातायात पर कोई असर नही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें