फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों ने जंक्शन पर ही करवा दिया लंच और डिनर

Sun, 28 Dec 2014 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 ठंड और जबरदस्त कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन पिछले कई दिनों से समय की पटरी से उतर गया है। सुबह वाली ट्रेनें शाम तक और रात वाली ट्रेनें अगले दिन ही इलाहाबाद जंक्शन पहुंच पा रही है। ट्रेनों के इंतजार में जंक्शन एवं अन्य स्टेशनों में ही यात्रियों को अपने लंच और डिनर पैकेट खोलने पड़ रहे हैं। रविवार को भी जंक्शन आने वाली पांच दर्जन से ज्यादा ट्रेनें घंटों विलंब से यहां पहुंची। प्रयागराज एक्सप्रेस जहां दिन में दो बजे यहां पहुंची थी तो वहीं नौचंदी और ऊंचाहार एक्सप्रेस रात नौ बजे तक इलाहाबाद नहीं पहुंच सकी थी। इस बीच रेलवे प्रशासन ने इन दोनों ट्रेनों के साथ ही संगम को पुटबैक कर दिया, जबकि महानंदा और स्वतंत्रता सेनानी की लेटलतीफी ठीक करने के लिए उसे रविवार को दिल्ली से ही निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


रविवार की सुबह इलाहाबाद एवं उसके आसपास के इलाकों में इस सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। इसका असर रेल संचालन पर भी पड़ा। सुबह 6.50 बजे आने वाली प्रयागराज जहां दिन में दो बजे के आसपास यहां पहुंच सकी तो वहीं सुबह 8.10 बजे आने वाली संगम शाम 5.24 बजे जंक्शन पहुंची। लेट आने के चलते अप संगम एक्सप्रेस शाम 5.45 की बजाय पुटबैक करते हुए रात 11.15 बजे रवाना करने की तैयारी की गई। सुबह 9.55 बजे आने वाली नौचंदी शाम पांच बजे के आसपास लखनऊ पहुंच सकी थी। ऐसे में अप नौचंदी भी शाम 5.40 से पुटबैक कर रात एक बजे रवाना करने की तैयारी की गई। चंडीगढ़ से आने वाली ऊंचाहार भी सुबह 11.20 तक यहां नहीं पहुंच सकी थी। रात नौ बजे तक इसके यहां न पहुंचने से अप ऊंचाहार को सोमवार तड़के रवाना करने की बात कही गई। कोहरे के चलते इलाहाबाद आने राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों का भी बुरा हाल रहा। दिल्ली-कोलकाता राजधानी 5.30 घंटे, दिल्ली-पटना राजधानी 4.15 घंटे और डिब्रूगढ़-राजधानी 3.30 घंटे की देरी से जंक्शन पहुंची।

ट्रेनों की लेटलतीफी का आलम यह है कि गुवाहाटी-दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 18.20 घंटे,  अप ब्रह्मपुत्र मेल, आनंद विहार-कोलकाता 15-15 घंटे  लेट रही। इसके अलावा जयपुर-इलाहाबाद 11.45 घंटे, जोधपुर एक्सप्रेस, अप पुरुषोत्तम, डाउन रीवा 11-11 घंटे तक विलंबित रहीं। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक लेटलतीफी की वजह से रविवार को दिल्ली से महानंदा और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को निरस्त कर दिया गया। जबकि पूर्वा एक्सप्रेस सोमवार को हावड़ा से निरस्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें