फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में दो रेल हादसे के बाद अलर्ट मोड में रेलवे

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआरएम ने अफसरों संग की मीटिंग, अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश
विज्ञापन

प्रयागराज। बुधवार को कानपुर सेंट्रल में लखनऊ पैसेंजर और बृहस्पतिवार को नैनी स्टेशन पर मालगाड़ी से पटरी से उतरने की घटना के बाद एनसीआर का इलाहाबाद मंडल अलर्ट मोड में आ गया है। 24 घंटे के भीतर दो रेल हादसे होने के बाद शुक्रवार को डीआरएम अमिताभ ने मंडल के सभी प्रमुख अफसरों के साथ मंडल रेल प्रबंधक सभागार में सेफ्टी बैठक की। बैठक में डीआरएम ने सभी अफसरों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
इस दौरान संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गार्ड, ड्राइवर एवं संरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को नियमित रूप से प्रशिक्षित करने और उनका समय-समय पर टेस्ट लेने का निर्णय लिया गया। टावर वैगन, कोच का नियमित रूप से परीक्षण के साथ ही अफसर एवं निरीक्षक द्वारा औचक निरीक्षण करने को निर्देश भी डीआरएम ने किया। डीआरएम ने कहा कि रात के समय अफसर फुट प्लेट (ट्रैक की जांच) करें। कर्मचारियों की हर समस्या का निदान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। यह भी देखा जाए कि ड्यूटी के बाद कर्मचारी को विश्राम मिल रहा है या नहीं। रेलवे ट्रैक का नियमित निरीक्षण एवं परीक्षण करने के साथ ही उसके रखरखाव का विशेष ध्यान रखने की भी बात डीआरएम ने कही। मंडल के सभी छोटे बड़े पुल की नियमित जांच का भी निर्देश दिया गया। इस अवसर पर एडीआरएम एनामुल हक, अनुराग गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, अश्विनी यादव, मनु प्रकाश दुबे, दिलीप राजपूत, सौरव श्रीवास्तव, धनंजय सिंह, नवीन दीक्षित, आरपी त्रिपाठी, संचित त्यागी, राहुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नैनी में मालगाड़ी हादसे के लिए रेलवे ने गठित की कमेटी
प्रयागराज। नैनी में मालगाड़ी के पटरी से उतरने के मामले में डीआरएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है। इस कमेटी में एएमई कैरेज एंड वैगन, एईएन मिर्जापुर और एईई ऑपरेटिंग को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें