फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेलर के खलासी की मौत

Sun, 18 Jan 2026 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से पुल का सामान लादकर प्रयागराज आ रहे ट्रेलर के खलासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

औरैया जिले के पोस्ट मड़़हा दासपुर के पुरवा गजा के रहने वाले राम लखन (60) अपने ही गांव के चालक कमोध कुमार के साथ खलासी का काम करता था। दोनों दुर्ग से ट्रेलर पर पुल का सामान लादकर प्रयागराज आ रहे थे। शुक्रवार देर रात दोनों हंडिया के आसपास रुककर खाना खाए थे।
इसके बाद से ही राम लखन के पेट में दर्द होने लगा। देर रात दर्द और बढ़ा और सोरांव के डीहा गांव के निकट पहुंचते ही राम लखन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें