फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सिरसा-मदरा पांटून पुल पर आवागमन बंद, तोड़ा गया पुल

Mon, 08 Jun 2026 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया और मेजा को जोड़ने वाला सिरसा और मदरा पांटून पुल तोड़ा जाने लगा है। इसे देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया है। ऐसे में भदोही और हंडिया का सफर करने वाले लोगों को आठ की जगह 80 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि मेजा और हंडिया के लोगों की यात्रा सुगम करने के लिए हर वर्ष सिरसा और मदरा में पांटून पुल का निर्माण किया जाता है। पांटून पुल का निर्माण कार्य 15 अक्तूबर तक चलेगा।
सिरसा पांटून पुल की जिम्मेदारी संभाल रहे लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि पुल से आवागमन बंद करने को कहा गया है। संवाद
मदरा पांटून पुल को तोड़ने का काम शुरू हो गया है। पुल से आवागमन बंद कर दिया गया है। मौसम को देखते हुए छह जून को हर वर्ष पांटून पुल को तोड़ दिया जाता है। -अमरेश चन्द्र, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें