फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: आज से शास्त्री पुल पर आवागमन होगा सुचारू

Thu, 16 Jul 2026 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
शास्त्री पुल पर दारागंज से झूंसी लेन की ओर बुधवार को सड़क के निर्माण के अंतिम चरण का कार्य पूरा
विज्ञापन
शास्त्री पुल की दारागंज-झूंसी लेन 43 दिन के बाद बृहस्पतिवार से आवागमन के लिए खुलेगा। लोक निर्माण विभाग ने पुल की सड़क मरम्मत का कार्य बुधवार देर रात पूरा कर लिया। यातायात से जूझ रहे लोगों को अब आवागमन में सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग खंड तीन ने 2200 मीटर सड़क की मरम्मत की है। मरम्मत के दौरान जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण 8 से 10 जून तक कार्य रुका था। बाद में रात 8 से सुबह 8 बजे तक अवरोध लेकर काम तेजी से पूरा किया गया। सहायक अभियंता केएस श्रीवास्तव ने बताया कि शेष 300 मीटर सड़क का निर्माण भी पूरा हो गया है। 28 जुलाई से सावन और कांवड़ यात्रा के कारण यह लेन फिर एक महीने के लिए एकतरफा यातायात के लिए हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें