सीएम के आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
प्रयागराज। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे स्टेशन साइड के कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। इसके तहत रेलवे स्टेशन सिटी साइड से पानी की टंकी की ओर आने वाले यात्री/मालवाहक वाहनों को स्टेशन चौराहे से नुरुल्लाहरोड पर डायवर्ट किया जाएगा। जो खुल्दाबाद थाने से मरकरी चौराहे होते हुए जाएंगे। अन्य डायवर्जन इस प्रकार से हैं...
रेलवे स्टेशन सिटी साइड चौराहे से जोगीवीर की ओर यात्री वाहनों का आवागन प्रतिबंधित होगा।
मछली मंडी तिराहे से जोगीवीर की ओर किसी भी वाहन का आवागमन नहीं होगा।
लूकरगंज चौकी से अग्रसेन कॉलेज की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
सामान्य यात्री वाहन कालिंदीपुरम चौराहा से 60 फीट रोड, करेली रोड होते हुए नुरुल्लाहरोड पर जाएंगे।
वीआईपी आगमन व प्रस्थान केसमय हाईकोर्ट ब्रिज/ पानी की टंकी और चौफटका ओवरब्रिज पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए रोका जाएगा।