तीन जनवरी को खुलेगा हाईकोर्ट, कैट में भी शीतकालीन अवकाश
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट और इसकी लखनऊ खंडपीठ में शीतावकाश हो गया है। हाईकोर्ट अब जाड़े की छुट्टी के बाद नए वर्ष में तीन जनवरी को खुलेगा। इसी तरह कैट में भी अवकाश हो गया है। वहां भी तीन जनवरी से कामकाज होगा।