फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पर जलभराव से आवागमन बाधित, राहगीरों को परेशानी

Wed, 01 Apr 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करछना के कटका गांव में सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कटका में सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कटका चौराहा से मिर्जापुर मार्ग पर पानी भर जाने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा होने से पैदल चलना मुश्किल हो गया है। जब एक साथ दो ट्रक, बस या अन्य बड़े वाहन गुजरते हैं तो राहगीरों के लिए रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें