फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भोगन-टुड़ियारी नदी का पुल डूबने से आवागमन प्रभावित

Tue, 01 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
तीन दिन से डूबा भोगन नदी व टुड़ियारी नदी का पुल, लोगों में दहशत का माहौल
विज्ञापन
पिछले 20 दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बेलन नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। भोगन नदी का पुल पिछले तीन दिनों से डूबा हुआ है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में दहशत है। पुल के ऊपर से तेज पानी बहने के कारण आवागमन प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। लगातार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से तत्काल नौका की व्यवस्था करने की मांग की है। इससे लोग सुरक्षित नदी पार कर सकें और खाद्य सामग्री व दवा की आवाजाही सुचारु हो। उन्होंने प्रशासन से पुल के डूबने की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें