फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क पर फैली गिट्टी से आवागमन बाधित

Thu, 26 Feb 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के यासीनपुर से आरा जाने वाली सड़क पर फैली गिट्टी से आवागमन में परेशानी हो रही है। वही तीन किलोमीटर संपर्क मार्ग बदहाल अवस्था में पहुंच गया है। जबकि उक्त मार्ग पर कई इंटर कॉलेज एवं प्राथमिक विद्यालय स्थित है। यासीनपुर गांव के शोएब आलम एवं आरा कला गांव के लव कुश ने बताया कि उक्त सड़क पर गिट्टी फैलाकर छोड़ दिया गया है। विगत कई वर्षों से मरम्मत न होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें