फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी बोले-अब और इंतजार नहीं, पूरा खुले चौक बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 70 दिन से बंद चल रही चौक क्षेत्र स्थित कपड़े की सभी दुकानों को खोले जाने की मांग अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने की है। बैठक में तमाम कपड़ा व्यापारी भी शामिल हुए। व्यापारमंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि चौक एवं आसपास के बाजार की कपड़ों की दुकानों को छोड़ दिया जाए तो बाकी शहर में कपड़े की दुकानें रोस्टर के हिसाब से खुल रही हैं।
विज्ञापन

70 दिन से चौक, रोशनबाग, खुल्दाबाद आदि क्षेत्र की दुकानें बंद हैं। इससे कारोबारियों को काफी नुकसान हुआ है। इन बाजारों में अधिकांश मध्यम वर्गीय कारोबारी है। जो अब आर्थिक तंगी का शिकार हो गए हैं। बैठक में व्यापार मंडल के प्रांतीय संगठन मंत्री रमेश केसरवानी ने कहा कि मोहम्मद अलीपार्क, खोवा मंडी, बजाजा पट्टी, जवाहर स्क्वायर, चौक, जीरोरोड में भी शहर के अन्य बाजारों की तर्ज पर अब कपड़े की दुकान खोलने का आदेश जिला प्रशासन दे। कहाकि व्यापारी दुकानें खोलने के बाद सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संगठन के नगर अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि प्रशासन एक जून से दुकान खोले जाने का निर्देश दें। ताकि कपड़ा व्यापारियों को राहत मिल सके। बैठक में नमन जोत सिंह, धर्मेंद्र जायसवाल, बृजेश सिडाना, पप्पन टंडन, आनंद कपूर, अमित महेंद्रू, सोनू सरदार, विजयकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें