फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade Union :  रेल यूनियनों की मान्यता चुनाव में 68 हजार रेलकर्मी करेंगे शिरकत, 11 वर्ष बाद होने जा रहा चुनाव

Mon, 02 Sep 2024 06:50 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह चुनाव वर्ष 2018 में होना था लेकिन अब छह वर्ष विलंब से दिसंबर 24 में होगा। इसके पूर्व यह चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था। तब एनसीआर में मेंस यूनियन और इंप्लाइज संघ को ही मान्यता मिली थी। उस चुनाव में 65090 वोटर थे।
विज्ञापन
ट्रेड यूनियन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में कर्मचारी यूनियन की मान्यता के चुनाव में उत्तर मध्य रेलवे के 68 हजार कर्मचारी शिरकत करेंगे। चुनाव तिथि का ऐलान होने के बाद मान्यता प्राप्त संगठन नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू), नार्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (एनसीआरईएस) के साथ गैर मान्यता प्राप्त संगठन नार्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन (एनसीआरडब्ल्यूयू ), उत्तर मध्य रेलवे मजदूर संघ (यूएमआरकेएस) आदि संगठनों चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

यह चुनाव वर्ष 2018 में होना था लेकिन अब छह वर्ष विलंब से दिसंबर 24 में होगा। इसके पूर्व यह चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था। तब एनसीआर में मेंस यूनियन और इंप्लाइज संघ को ही मान्यता मिली थी। उस चुनाव में 65090 वोटर थे। फिलहाल छह वर्ष के इंतजार के बाद रेलवे बोर्ड ने चुनाव की तारीख जारी कर दी है। मतदान 04, 05, 06 दिसंबर को होगा। इंप्लाइज संघ के महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि पिछली बार के मुकाबले मत प्रतिशत बढ़ना तय है। इसी तरह मेंस यूनियन के महामंत्री आरडी यादव ने कहा कि संगठन पहले से और ज्यादा मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता चुनाव का कार्यक्रम

- 23 सितंबर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची (डीवीएल)

- 01 अक्तूबर को डीवीएल के खिलाफ अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि

- 18 अक्तूबर को जारी होगी मतदाताओं की अंतिम सूची

- 25 अक्तूबर को प्रत्याशी दाखिल करेंगे नामांकन

- 11 नवंबर को नामांकन की होगी जांच

- 14 नवंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया

- 14 नवंबर की शाम छह बजे के बाद अंतिम सूची होगी जारी

- 04, 05, 06 दिसंबर होगा मतदान

- 12 दिसंबर को होगी मतगणना

एनसीआर में कुल कर्मचारियों की संख्या - 68200 (31 जनवरी 24 तक )

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें