मोहल्ला इमामगंज निवासी शिव शंकर ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना में पत्र बताया है कि वह ट्रैक्टर चालक है। बीते 15 मार्च को करीब एक बजे वह ट्रैक्टर को स्टेशन रोड लालगोपालगंज पर खड़ा करके आसपास मौजूद था। आरोप है कि इस दौरान बालू कारोबी शिव मूरत ने कार से टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बीते 17 मार्च की रात कार नंबर चालक गुलशन निवासी इमामगंज कस्बा लाल गोपालगंज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।