धामापुर अब्दालपुर गांव में रंजिश को लेकर हुई मारपीट में व्यक्ति का दांत टूट गया। भुक्तभोगी की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
धामापुर अब्दालपुर गांव के रहने वाले अरुण कुमार यादव का आरोप है कि पड़ोसी कमलेश यादव, अमर यादव, गोविंद यादव व आशीष यादव रंजिश रखते थे। बीते सोमवार को देर रात अरुण कुमार यादव पर हमलाकर दांत तोड़ दिया। पीड़ित की तहरीर पर सोरांव पुलिस ने सभी चार आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।