फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से भिड़ी कार, जज के स्टाफ के 5 लोग घायल

Sat, 21 Mar 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज इलाके में शुक्रवार आधी रात हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति की होंडा सिटी कार सड़क किनारे खड़े आलू लदे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। न्यायमूर्ति कार में नहीं थे। इस दुर्घटना में ड्राइवर समेत स्टाफ  के पांच लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के एक न्यायमूर्ति शुक्रवार को दिल्ली रवाना हुए तो उनके स्टाफ के लोग रात में होंडा सिटी कार से इलाहाबाद चल दिए।
विज्ञापन


नवाबगंज पुलिस ने बताया कि रात करीब साढ़े कार लखनऊ हाइवे पर टिकरी गांव के पास पहुंची तो कोल्ड स्टोर के सामने आलू लदे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। यह ट्रैक्टर खराबी की वजह से सड़क किनारे खड़ा किया गया था। ट्रैक्टर नहीं दिखने से यह हादसा हो गया। घटना में कार ड्राइवर हरीश थापा, सेक्रेटरी ओमप्रकाश, बालगोपाल, सचदेवा समेत पांच लोग जख्मी हो गए। खबर मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस वहां पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से शहर में अस्पताल पहुंचा दिया। जख्मी लोगों में दो की हालत गंभीर बताई गई थी। पुलिस ने ट्रैक्टर भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें