फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउनशिप में सब कुछ होगा हाईटेक

Thu, 03 Sep 2015 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। औद्योगिक क्षेत्र नैनी में सरस्वती हाईटेक सिटी के नाम से बसने जा रही टाउनशिप यहां के उद्योगों को नया जीवन मिलेगा। इस अत्याधुनिक टाउनशिप में औद्योगिक, व्यावसायिक, आवासीय, शैक्षणिक हर तरह की सुविधाएं होंगी। चौड़ी सड़कों के जाल के बीच उच्च श्रेणी का वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रेनेज एवं सीवरेज सिस्टम होगा और हाईटेक सिटी पूरी तरह वाई-फाई से लैस होगी। बुधवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुख्य सचिव आलोक रंजन, उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास निगम (यूपीएसआईडीसी) के एमडी मनोज सिंह की मौजूदगी में हाईटेक टाउनशिप तथा राज्य विश्वविद्यालय के लिए नैनी के सड़वा गांव में विधि विधान से भूमि पूजन किया।
विज्ञापन


यूपीएसआईडीसी सड़वा सहित आसपास के 10 गांव की 1115 एकड़ जमीन पर सरस्वती हाईटेक टाउनशिप बनाएगा। हाईटेक टाउनशिप में बड़ी संख्या में औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। कारपोरेट कार्यालय होंगे। यहां मारुति, जेपी, रिलायंस, एचसीएल समेत कई बड़ी आईटी कंपनियां निवेश की इच्छा जता चुकी हैं। हाईटेक टाउनशिप में चौड़ी सड़कों के जाल के बीच व्यावसायिक गतिविधियों के तहत मॉल, बड़े शोरूम भी बनेंगे। लोगों के लिए अत्याधुनिक आवासीय योजनाओं, अस्पताल, स्कूल, एक्जीविशन सेंटर, पार्क आदि भी होंगे।

सरस्वती हाइटेक टाउनशिप पूर्वांचल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र होगा। यहां बड़ी कंपनियों के निवेश से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होगा। यहां इलाहाबाद सहित प्रदेश भर के युवाओं को भविष्य संवारने के लिए बंगलुरु, दिल्ली, पुणे जैसे शहरों का रुख नहीं करना होगा। वे इलाहाबाद में ही बड़े पैकेज पर नौकरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


डेडीकेटेट फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसी) भी औद्योगिक नगरी की सूरत बदल देगा। लुधियाना से हावड़ा तक बनने वाला कॉरीडोर इरदातगंज, करछना होकर निकलेगा। इस कॉरीडोर से मालगाड़ियां गुजरेंगी, जो कंपनियों में कम समय में तेजी से माल पहुंचाएगी। ऐसा होने से कंपनियों को फायदा होगा, जो यहां इंडस्ट्री का विस्तार भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें