फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश : दो दिन की राहत, फिर गली, सड़कें लबालब, घरों-दुकानों में घुसा पानी

Sun, 23 Aug 2026 06:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती पर अधिकारियों की भागदौड़ और मौसम का साथ मिलने से शहरियों को जैसे-तैसे दो दिन की ही राहत मिल सकी। शनिवार को हुई बारिश शहरियों के लिए एक बार फिर आफत बन गई।
विज्ञापन
शनिवार रात हुई तेज बारिश से मेडिकल चौराहे के पास हुआ जल भराव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्ती पर अधिकारियों की भागदौड़ और मौसम का साथ मिलने से शहरियों को जैसे-तैसे दो दिन की ही राहत मिल सकी। शनिवार को हुई बारिश शहरियों के लिए एक बार फिर आफत बन गई। गली, सड़कें जलभराव की चपेट में आ गईं। घरों-दुकानों में पानी घुस गया। शहर के अलग-अलग हिस्सों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिनमें लोग जलभराव की समस्या से निजात के लिए जद्दोजहद करते दिखे। वहीं, बारिश से खराब हाे चुकीं सड़कें लोगों के आवागम में बाधक बनीं। बारिश का दौर जारी रहा और गंगा-यमुना का जलस्तर भी खतरे के निशान तक पहुंचा तो शहर के निचले इलाकों की स्थिति नारकीय होनी तय है। 

विज्ञापन


जलभराव की समस्या पर सीएम योगी ने अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

बारिश में शहर के निचले इलाकों में हुए जलभराव से निपटने के इंतजाम नाकाफी होने से भड़के सीएम योगी ने प्रयागराज के अफसरों से पूछा है कि हाईकोर्ट को स्वत: संज्ञान क्यों लेना पड़ा। समस्या से निपटने के लिए अफसरों ने क्या तैयारी की थी।मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ व जलभराव पर शनिवार को वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग की और जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम की अधूरी तैयारी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने नगर आयुक्त से पूछा कि किन कारणों से जलभराव की इतनी भीषण समस्या हुई।

आखिर नगर आयुक्त व स्टाफ के अन्य लोग क्या कर रहे थे कि जलनिकासी में इतना वक्त लग गया। मुख्यमंत्री योगी ने एजी ऑफिस वाली रोड और नगर निगम के पास फुटपाथ पर दुकानें आवंटित करने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान पैदल चलने वाले नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा के लिए बनवाए गए थे, वहां किससे पूछकर दुकानें आवंटित कर दी गईं। उन्होंने दुकानें हटवाने के निर्देश दिए। कुछ देर बाद नवनियुक्त मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने हस्तक्षेप किया और मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बंद नालों को फिर से शुरू करने की तैयारी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बंद हो चुके पुराने नालों को फिर से शुरू करने की तैयारी है। इनमें सोहबतियाबाग के संगम पेट्रोल पंप चौराहे से एसआईसी कॉलोनी होते हुए परेड ग्राउंड नाला व संजय नगर से बक्शी बांध सहित करीब 11 नाले शामिल हैं। यह नाले 10 से 15 साल पुराने हैं। नगर निगम ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है। वहीं, अल्लापुर और 80 फीट रोड का नाला साफ करने में नगर निगम को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर नालों पर लोगों ने स्लैब डालकर कब्जा कर लिया है। ऐसे में निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। महापौर ने बताया कि जल्द ही नालों पर बने अवैध निर्माण को हटाने का काम किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें