फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : जिला अधिवक्ता संघ की सांकेतिक शवयात्रा निकाली, फर्जी तरीके से फंसाने का लगाया आरोप

Fri, 31 May 2024 04:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अध्यक्ष पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नाम डलवाने का आरोप लगाया। इसको लेकर आरोपी अधिवक्ताओं ने अपने साथियों के साथ हाईकोर्ट अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और उसका पुतला दहन किया। अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की सांकेतिक शवयात्रा निकलते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कचहरी में प्रवेश पर रोक लगाए जाने के मामले में अधिवक्ताओं ने जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष की सांकेतिक शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया। आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले अधिवक्ताओं की सूची में फर्जी तरीके से रितेश श्रीवास्तव और संजीव का नाम भी डाल दिया गया। इसके कारण हाईकोर्ट ने उनकी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के साथ ही कचहरी में प्रवेश पर भी रोक लगा दिया है। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पर फर्जी तरीके से सूची तैयार करने का आरोप लगाया है। जबकि घटना वाले दिन हम लोग कचहरी में मौजूद भी नहीं थे।

विज्ञापन

अध्यक्ष पर पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर नाम डलवाने का आरोप लगाया। इसको लेकर आरोपी अधिवक्ताओं ने अपने साथियों के साथ हाईकोर्ट अंबेडकर चौराहे पर पहुंचकर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष की सांकेतिक शव यात्रा निकाली और उसका पुतला दहन किया। अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें