फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गांवों में घुसा टोंस नदी का पानी

Tue, 01 Sep 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
कोहड़ारघाट में टोंस नदी का बढ़ता जलस्तर। संवाद
विज्ञापन
टोंस नदी का पानी बढ़ने से इसौट, पताई, शाहपुर समेत कई गांवों में पानी घुस गया है। मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है और आवागमन बाधित है। रविवार से फसलें जलमग्न हो गई हैं और रास्ते डूब गए हैं। कई घरों के दरवाजों तक पानी पहुंचने से लोग छतों पर शरण ले रहे हैं। वाहनों की आवाजाही ठप है। ग्रामीणों को दैनिक खाद्य सामग्री और पशु चारे का गंभीर संकट है। लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य, सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरण और नाविकों की तैनाती की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें