इलाहाबाद। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद उदीशा की ओर से फ्रेंडशिप डे की पूर्व संध्या पर हुए समारोह में सदस्यों ने ‘स्वीट-16’ के तहत बीते दिनों की खुशियां साझा कीं। जुटी महिलाओं ने अपने स्कूल लाइफ की दोस्ती और युवा दिनोें को बातें बताईं और उन्हें याद कर खुश होती रहीं। ग्रुप की ओर से विविधतापूर्ण और रोमांचक खेलों का भी आयोजन किया गया।
शुरुआत म्युजिकल गेम से हुई जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सिविल लाइंस स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष मनप्रीत सहित रचना अग्रवाल, प्रिया नारायन, नुसरत, हर्षिता केशरवानी आदि मौजूद थीं। संचालन रश्मि केसरवानी और रत्ना केसरवानी ने किया।