फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला रहेगा ट्रैफिक, संभलकर निकलें

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। राजनीतिक पार्टियों और विभिन्न संस्थाओं के कार्यक्रम के मद्देनजर बृहस्पतिवार को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। एसपी ट्रैफिक के मुताबिक विश्वविद्यालय, कचहरी रोड और सिविल लाइंस में यातायात प्रभावित रहेगा। यह ट्रैफिक डाइवर्जन पूरे दिन लागू रहेगा।
विज्ञापन

इसके तहत तेलियरगंज से आने वाले वाहन बैंक रोड चौराहा से लक्ष्मी टॉकीज की ओर होकर निकलेंगे। बालसन चौराहा से तेलियरगंज जाने वाले वाहन हिंदू हॉस्टल से लखनऊ रोड होकर जाएंगे। डीजे हॉस्टल तिराहा से विश्वविद्यालय की ओर आने वाले वाहन बालसन चौराहा होकर निकलेंगे। लक्ष्मी टॉकीज चौराहा से विश्वविद्यालय की ओर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसी तरह कृष्णा कोचिंग तिराहा से विश्वविद्यालय की ओर वाहन नहीं आ-जा सकेंगे।
मेयोहाल की ओर से कचहरी जाने वाले वाहन स्टेनली रोड से होकर जाएंगे। मनमोहन पार्क से कचहरी जाने वाले वाहन लक्ष्मी टॉकीज से होकर जाएंगे। नेतराम चौराहे से कचहरी जाने वाले वाहन मनमोहन पार्क से होकर जाएंगे। जगराम चौराहे से कचहरी जाने वाले वाहन लक्ष्मी टॉकीज होकर गुजरेंगे। मिशन स्टेनली रोड से कचहरी जाने वाले वाहन मेयोहाल की ओर से जाएंगे। लक्ष्मी टॉकीज से कचहरी की ओर जाने वाले वाहन नेतराम पार्क की ओर से होकर आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

वहीं रोडवेज चौराहे से महात्मा गांधी मार्ग से हाईकोर्ट जाने वाले वाहन नवाब यूसुफ रोड से होकर जाएंगे। पत्थर गिरजाघर से रोडवेज की ओर जाने वाले वाहन एल्गिन रोड से होकर जाएंगे। सरदार पटेल मार्ग से सुभाष चौराहे से होकर जाने वाले वाहन हॉट स्टफ चौराहा से एल्गिन रोड होकर गुजरेंगे। खरबंदा मार्केट तिराहे से नवाब यूसुफ रोड से सुभाष चौराहे की आने वाले वाहन डीआरएम चौराहा से होकर आ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें