फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा रद्द करने के लिए अनशन जारी

Fri, 27 Feb 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की टीजीटी सामाजिक विज्ञान परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अभ्यर्थियों की ओर से अपनी मांग बदलने के बाद चयन बोर्ड ने शुक्रवार को उनके आरोपों का जवाब देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


चयन बोर्ड अध्यक्ष डॉ. परशु राम पाल एवं सचिव जितेन्द्र कुमार का कहना है कि अभ्यर्थियों की ओर से तैयार बुकलेट गलत है। वह बुकलेट की मूल प्रति देने को तैयार नहीं है। इससे उनकी विश्वसनियता संदेह के घेरे में आती है। उन्होंने कहा कि मामला फर्जी पाए जाने पर आरोप लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें