फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, अस्पताल ले जाते समय थमीं सांसें

Fri, 12 Jun 2026 12:24 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)

सार

फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह (58) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उन्हें अटैक आया। परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे कि शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
टीएन सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर के सांसद प्रवीण पटेल के पीआरओ टीएन सिंह (58) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उन्हें अटैक आया। परिजन उन्हें लेकर शहर के एक निजी अस्पताल जा रहे थे कि शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं। हालांकि परिजन उनको लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


प्रयागराज के सहसों क्षेत्र के ललचहां गांव निवासी त्रिलोकीनाथ सिंह (टीएन सिंह) सांसद प्रवीण सिंह पटेल के पीआरओ थे। वह सांसद प्रवीण पटेल से करीब दो दशक से जुड़े थे। उनके दो बेटा और एक बेटी है। शुक्रवार को सुबह नौ बजे उनको दिल का दौरा पड़ने पर परिजन आननफानन उन्हें लेकर शहर के निजी चिकित्सालय जा रहे थे। शास्त्री पुल पर ही उनकी सांसें थम गईं।

परिजन जब अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंच गए। सांसद प्रवीण पटेल दिल्ली में हैं। उनको आज दिल्ली से राजस्थान किसी कार्यक्रम में जाना था, लेकिन घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने अपना सारा कार्यक्रम निरस्त कर दिया और वह प्रयागराज के लिए रवाना हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें