मिश्रा बांध के जारी बाजार में राखी बनाते नन्हे हाथ
जारी बाजार में रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर स्वामी विवेकानंद विद्यालय में राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी राखियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सजावटी सामग्री से आकर्षक राखियां तैयार कीं। मौके पर अजय केशरवानी आदि मौजूद रहे।