फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें : आगरा वंदे भारत समेत 19 ट्रेनों का एक जनवरी से बदल गया समय, रेलवे ने जारी किया नया शेड्यूल

Wed, 01 Jan 2025 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

 उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की बात करें तो बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत अब शाम 4.50 की जगह 4.45 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसकी रवानगी 4.50 बजे होगी। इसी तरह आगरा-बनारस वंदे भारत 11.25 की जगह अब 11.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। 
विज्ञापन
ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे की नई समय सारिणी मंगलवार आधी रात के बाद लागू हो गई। प्रयागराज जंक्शन आने वाली आगरा-बनारस वंदे भारत समेत 19 ट्रेनें एक जनवरी से बदले समय पर यहां पहुंचेगी। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल की बात करें तो बनारस-आगरा कैंट वंदे भारत अब शाम 4.50 की जगह 4.45 बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। इसकी रवानगी 4.50 बजे होगी। इसी तरह आगरा-बनारस वंदे भारत 11.25 की जगह अब 11.10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेंगी। पुणे-दरभंगा की रवानगी अब शाम 4.35 की जगह 4.40 बजे,पुणे-गोरखपुर भी शाम 4.35 की जगह 4.40 बजे रवाना होगी।

विज्ञापन


इसी तरह 12306 और 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी रात 11.45 की जगह 11.43 बजे, पटना राजधानी रात 12.05 की जगह 12.03 बजे, नेता जी एक्सप्रेस सुबह 10.50 की जगह 10.45 बजे, 22812 और 20818 भुवनेश्वर राजधानी रात 11.55 की जगह 11.53 बजे, बनारस सुपरफास्ट सुबह 11.50 की जगह 12.25 बजे रवाना होगी।

दूसरी ओर संगम से चलने वाली चार पैसेंजर ट्रेनों का भी बुधवार से नंबर बदलने जा रहा है। प्रयागराज संगम-कानपुर अनवरगंज का नंबर अब 54101-54102, प्रयागराज संगम-जौनपुर का 54213-54214 , प्रयागराज संगम-लखनऊ का 54253-54254 एवं प्रयागराज-जौनपुर का 54375-54376 होने जा रहा है।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि एनसीआर जोन की समय सारिणी में 15 नई ट्रेनें शामिल हुई हैं। 14 ट्रेनों का विस्तार हुआ है। इसके अलावा 95 पैसेंजर और 18 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर बदले गए हैं। प्रयागराज मंडल के स्टेशनों पर 34, झांसी मंडल में 17 और आगरा मंडल के स्टेशनों पर 29 ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान का समय बदला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें