फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मंदिरों के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था सख्त

Thu, 19 Mar 2026 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र से एक दिन पहले भीरपुर क्षेत्र के पिपरांव, देवी धाम, घोड़ेडीह, लोहारी, मझुआ, पनासा कालीचौरा के मंदिरों में साफ-सफाई की गई। एसीपी करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों की सुरक्षा के लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं मस्जिदों और दरगाहों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। बता दें कि प्रयागराज के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें