tients treated at 84 healt centers
- फोटो : CITY DESK
मुख्यमंत्री के निर्देश पर रविवार को शहरी और ग्रमीण इलाकों के 84 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित आरोग्य मेले में रविवार को 14501 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर में नि:शुल्क परीक्षण, परामर्श और दवाएं वितरित की गईं। विभिन्न केंद्रों पर 1513 लोगों को आयुष्मान योजना के पात्रा लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड दिए गए।
आरोग्य मेले में गर्भावस्था, प्रसवकालीन सेवाओं के साथ जन्म पंजीकरण, नवजात एवं शिशु कल्याण सुरक्षा, टीकाकरण परामर्श, परिवार नियोजन, बच्चों को बीमारियों से बचाने संग अन्य रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया गया। पीएचसी और सीएचसी पर आयोजित स्वास्थ्य मेले के दौरान करीब 400 मरीज ऐसे मरीज चिह्नित किए गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए उच्चस्तरीय सुविधाओं वाले अस्पतालों को रेफर किया गया। स्वास्थ्य मेले के दौरान 343 चिकित्सक और 1103 पेरामेडिकल स्टाफ तैनात किया गया।
नवीन पीएचसी सहसों में आरोग्य मेले का उद्घाटन विधायक प्रवीन कुमार सिंह पटेल और कोरांव में ब्लाक प्रमुख राम अवध कुशवाहा ने किया। जनप्रतिनिधियों ने लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं को नि:शुल्क पहुंचाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. एके तिवारी, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. सत्येन राय, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. वीके मिश्रा, डॉ, उत्सव सिंह मौजूद रहे।