इलाहाबाद (ब्यूरो)। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार रात जंक्शन स्टेशन के प्लेटफार्मों और बाहर भी सघन चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म तथा ट्रेनों में यात्रियों के बैग-अटैची को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर के जरिए चेक किया गया। साथ ही वाहन पार्किग में भी खड़ी गाड़ियों की भी जांच की गई। जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर सर्तकता के तहत चेकिंग की गई।