फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी आवास के बाहर धरने पर बैठी इंस्पेक्टर की दूसरी पत्नी, यह है पूरा मामला

Thu, 26 Dec 2019 07:11 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एसएसपी आवास के बाहर गुरुवार दोपहर जिले में तैनात एक इंस्पेक्टर की पत्नी धरने पर बैठ गई। पति पर प्रताड़ित कर छोड़ देने का आरोप लगाने वाली महिला का यह भी कहना है कि पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है। उधर, पुलिस अफसरों का कहना है कि उनका मुकदमा कोर्ट में चल रहा है, ऐसे में हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


खुद का नाम नूरजहां बताने वाली संतकबीर नगर निवासी महिला घरेलू सामान सहित गुरुवार दोपहर एसएसपी आवास के बाहर पहुंची और वहीं धरने पर बैठ गई। आवास के बाहर सामान सहित महिला को बैठे देख वहां कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। पूछने पर महिला ने बताया कि महाराजगंज निवासी उसके पति यातायात पुलिस मेें इंस्पेक्टर हैं और पिछले कई वर्षों से जिले में तैनात हैं।  

विज्ञापन

'पहली शादी की बात छिपाई'

पिछले साल जुलाई में उन्होंने उसके साथ शादी की। लेकिन उसने अपनी पहली शादी की बात छिपाए रखी। बताया कि शादी के बाद वह शिवकुटी स्थित मेहंदौरी में उसके साथ रहने लगा लेकिन कुछ महीने बाद ही साथ छोड़ दिया। खर्च देना भी बंद कर दिया। आरोप लगाया कि इससे पहले वह उससे मारपीट भी करता रहा। बताया कि कई महीने से किराया न दे पाने के कारण मकान मालिक ने उसे घर से निकाल दिया। आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी मदद नहीं की।

सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद पति ने दूसरी शादी की। जानकारी पर कुछ घंटों बाद कर्नलगंज पुलिस पहुंची और महिला को थाने ले गई। देर शाम तक वह थाने में ही मौजूद रही। उधर, एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पति-पत्नी के बीच मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। जिस कारण से पुलिस कोई हस्तक्षेप करने की स्थिति में नहीं है। महिला को कई बार समझाया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। उधर कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि महिला ने पिछले साल ही इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म व चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें