फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj: बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र में मिले तीन युवक, एक लैपटॉप छोड़कर भागा, दो पकड़े गए, केस दर्ज

Sun, 02 Mar 2025 03:20 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

नवाबगंज में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर तीन संदिग्ध युवक पकड़े गए। इनमें से एक युवक लैपटॉप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
board exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवाबगंज में हाईस्कूल गणित विषय की परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र के बाहर तीन संदिग्ध युवक पकड़े गए। इनमें से एक युवक लैपटॉप छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने दो नामजद व एक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं, डीआईओएस ने वहां के केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट को हटा दिया।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होनी थी। इसके लिए शृंग्वेरपुर, नर्मदेश्वर धाम स्थित आरके यदुवंशी इंटर कॉलेज को भी केंद्र बनाया गया था। डीआईओएस पीएन सिंह सुबह 8:20 बजे यहां निरीक्षण के लिए पहुंचे तो केंद्र के मुख्य द्वार के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति मिले। उन्हें देखते ही एक युवक लैपटॉप छोड़कर भाग निकला। अन्य दोनों पकड़ लिए गए और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पकड़े गए दोनों युवक खुद को कॉलेज का कर्मचारी बताते रहे। हालांकि कोई साक्ष्य नहीं दे सके। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर नवाबगंज थाने में दो नामजद व एक अज्ञात पर परीक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।


नहीं दे पाए कार्यरत होने के साक्ष्य
उधर, यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर परिचारक व कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में दो व्यक्ति काम करते मिले। हालांकि, उनके विद्यालय में कार्यरत रहने का कोई साक्ष्य केंद्र प्रबंधन उपलब्ध नहीं करा सका।

विज्ञापन


कुल चार पर गिरी गाज
डीआईओएस ने बताया कि यदुवंशी इंटर कॉलेज के मौजूदा केंद्र व्यवस्थापक के स्थान पर राजकीय इंटर कॉलेज, प्रयागराज के उप प्रधानाचार्य बंशराज, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के स्थान पर आरपी रस्तोगी इंटर कॉलेज, मलाक हरहर के शिक्षक महेंद्र कुमार व स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में ओमप्रकाश शुक्ल को तैनात किया गया। द्वितीय पाली की परीक्षा इन्होंने ने संपन्न कराई। वहीं, परीक्षा केंद्र कनर्लगंज इंटर कॉलेज, प्रयागराज के केंद्र व्यवस्थापक को शिथिल पर्यवेक्षण के कारण हटा दिया गया। उनके स्थान पर नए केंद्र व्यवस्थापक केपी सिंह, प्रधानाध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नन्दौत फूलपुर, प्रयागराज की नियुक्ति की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें