कोरांव के नैड़ी गांव में देर रात पुलिया से अनियंत्रित बाइक टकराने से कोरांव के चंदापुर गांव निवासी तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बारात से वापस लौट रहे थे। हादसे की सूचना पर पहुँची कोरांव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।