फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर को तीन साल की कैद

Tue, 11 Jun 2019 12:38 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन

बाइक चोरी कर नंबर प्लेट बदलने के आरोपी तपन उर्फ गौरव को जिला अदालत ने तीन साल की कैद और आठ हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। यह आदेश अपर सत्र न्यायाधीश मृदुल कुमार मिश्र ने एडीजीसी भानु प्रताप सिंह और अमित मालवीय को सुनकर दिया है। घटना चार मई 2014 की कैंट थाने के म्योराबाद की है। एसओ स्वामीनाथ और एसआई दीपेंद्र सिंह ने अभियुक्त तपन उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया था। अभियुक्त के पास से चोरी की बाइक बरामद हुई थी। अभियुक्त लोगों की बाइक चुराकर उसकी नंबर प्लेट बदल कर फर्जी कागज बना कर बेचने का काम करता था। दौरान मुकदमा अभियुक्त कोर्ट में उपस्थित होकर अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने अभियुक्त को  तीन साल की सजा और जुर्माने की सजा सुनाई है और जेल में बिताई अवधि को सजा में समायोजित करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें