गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज कराने के लिए रोडवेज की 500 शटल बसों के एक ही रूट पर संचालन कराए जाने के कार्यक्रम के मद्देनजर 27 फरवरी की रात 10 बजे से 28 फरवरी को कार्यक्रम की समाप्ति तक सहसों बाईपास से नवाबगंज तक कानपुर की ओर जाने वाली लेन पर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
एसपी ट्रैफिक कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त लेन से कोखराज या कानपुर जाने वाले वाहनों को दाएं लेन से भेजा जाएगा। कोखराज और कानपुर से आने वाले वाहनों के लिए दायीं लेन का प्रयोग होगा। यानी एक ही लेन पर दोनों ओर के वाहनों का आवागमन होगा। वाहनों की स्पीड पर भी नजर रखी जाएगी। इस दौरान प्रतिबंधित लेन की ओर स्थिति सभी दुकानें और ढाबे भी बंद रहेंगे।